मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

न्याय यात्रा में तेजस्वी ने चलाई राहुल की जीप, नीतीश को बताया थका हुआ सीएम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
न्याय यात्रा में तेजस्वी ने चलाई राहुल की जीप, नीतीश को बताया थका हुआ सीएम

सासाराम/पटना। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान सासाराम में हैं। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का भी उनके साथ है। सासाराम में यात्रा शुरू हुई तो रेड कलर की जीप में राहुल-तेजस्वी साथ दिखे। जीप तेजस्वी ने ड्राइव की और राहुल गांधी उनके बगल की सीट पर बैठे। पीछे कांग्रेस नेता मीरा कुमार भी थीं। जमुहार से सासाराम शहर के पहले एसपी जैन कॉलेज तक करीब 4 किमी तेजस्वी यादव ने गाड़ी चलाई। नीतीश कुमार के इंडिया गठबंधन से बाहर होने के बाद ये पहला मौका है जब राहुल गांधी और तेजस्वी की मुलाकात हुई है। दोनों नेता टेकारी में किसान न्याय महापंचायत में शामिल हुए। जहां तेजस्वी ने सीएम नीतीश को थका हुआ मुख्यमंत्री तो पीएम मोदी को झूठ बोलने की फैक्ट्री बताया।किसानों से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि आप सब भलीभांति जानते हैं कि हमारे मुख्यमंत्री कैसे हैं, वे किसी की बात नहीं सुनना चाहते। वह कहते थे मैं मर जाऊंगा, लेकिन भाजपा में नहीं जाऊंगा। तेजस्वी ने नीतीश कुमार को थका हुआ मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि बीजेपी नफरत की राजनीति करती है। झूठ का प्रचार करते हैं। मोदी जी झूठ बोलने की फैक्ट्री हैं। मैन्युफैक्चरर हैं, डिस्ट्रीब्यूटर हैं। हम चाहते हैं समाज के हर वर्ग का विकास हो। जातीय गणना से हर किसी को फायदा होगा। हमलोग डरने वाले नहीं हैं। राहुल गांधी की इससे पहले जो बिहार में यात्रा थी, उस दौरान एक दिन लालू यादव को ईडी ऑफिस दूसरे दिन मुझे बुलाया लिया गया। हमलोग बचपन से ये देखते आ रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें