मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

तेजस्वी ने 6 दिग्गजों के लिए की भारत रत्न की मांग, कहा- देश में अच्छा संदेश जाएगा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश के 5 दिग्गजों को भारत रत्न देने की घोषणा करने के बाद अब इसपर राजनीति भी शुरू हो गई है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने 6 लोगों को भारत रत्न देने की मांग कर दी है। तेजस्वी यादव ने अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट करते हुए इसकी मांग कर दी है।तेजस्वी यादव ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व॰ चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव एवं डॉ एमएस स्वामीनाथन जी को भारत रत्न मिलना हर्ष का विषय है। हमारी मांग है कि वंचित वर्गों, बहुजनों और समाजवादी सरोकारों के पैरोकार डॉ राम मनोहर लोहिया, बीपी मंडल, मा. कांशीराम, कृष्ण बाबू, वीपी सिंह एवं दशरथ मांझी जी को भी भारत रत्न देने की घोषणा की जाए ताकि हाशिये के समूहों और व्यापक समाज में एक सकारात्मक संदेश जाए।बता दें कि मोदी सरकार ने इस साल पहली बार 5 लोगों को भारत रत्न देने की घोषणा कर दी है। इनमें बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर, भाजपा के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी, हरित क्रांती के जनक एम एस स्वामीनाथन, पूर्व पीएम नरसिम्हा राव और पूर्व पीएम पीएम चौधरी चरण सिंह जी हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें