मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में तेज प्रताप यादव ने बनाई नयी पार्टी, चुनाव चिन्ह ब्लैकबोर्ड

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार में तेज प्रताप यादव ने बनाई नयी पार्टी, चुनाव चिन्ह ब्लैकबोर्ड

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव-2025 से पहले नई पार्टी का एलान कर दिया है। इसका चुनाव चिन्ह उन्होंने ब्लैकबोर्ड रखा है।

तेजप्रताप यादव ने शुक्रवार को राजनीति में बड़ा कदम उठाते हुए अपनी नई पार्टी की घोषणा कर दी। तेज प्रताप ने इसकी जानकारी फेसबुक-एक्स हैंडल पर पोस्ट के जरिए साझा की और खुद को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताया। तेजप्रताप की इस घोषणा को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

तेज प्रताप की नई पार्टी का चुनाव चिह्न ब्लैक बोर्ड छाप होगा। तेज प्रताप यादव ने एक पोस्टर भी जारी किया है, जिससे लालू यादव और राबड़ी देवी की तस्वीर गायब है।

पोस्टर के माध्यम से उन्होंने पार्टी के गठन की औपचारिक जानकारी देते हुए कहा कि यह संगठन बिहार के संपूर्ण विकास के लिए पूर्ण रूप से समर्पित और तत्पर है।

तेज प्रताप यादव ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि 'हमलोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए पूर्ण रूप से समर्पित और तत्पर हैं। हमारा मकसद बिहार में संपूर्ण बदलाव कर एक नई व्यवस्था का नव निर्माण करना है। हमलोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।"

उन्होंने कहा कि पार्टी के पोस्टर में पीले और हरे रंग को महत्व दिया गया है। इसके साथ ही सामाजिक बदलाव की बात कही गई है। इसे लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

---------------

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें