मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

फंदे से लटका मिला नाबालिग प्रेमी जोड़े का शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फंदे से लटका मिला नाबालिग प्रेमी जोड़े का शव

पूर्वी चंपारण।जिले के चिरैया थाना क्षेत्र के घोड़ा गांव में बुधवार की सुबह एक नाबालिग प्रेमी जोड़े का शव फंदे से लटका बरामद किया गया। दोनों का शव उनके घर से महज 500 मीटर की दूरी पर पेड़ से लटकी मिली है।घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों नाबालिग एक ही स्कूल में 10वीं के छात्र थे। बीते एक साल से दोनों के बीच लव अफेयर चल रहा था। इसकी जानकारी 6 माह पूर्व दोनों के परिजनों को हुई,तो दोनों परिवार में काफी विरोध हुआ। इन दोनों के प्रेम-प्रसंग के कारण दोनो के परिवार अक्सर लड़ाई-झगड़े भी होते थे। ऐसा कयास लगाया जा रहा है,कि इन बातो से परेशान होकर दोनों ने आत्महत्या कर ली है।मौके पर पहुंचे सिकरहना डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है।पुलिस घटना की हर पहलू से जांच कर रही है। फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि दोनो की हत्या हुई है या इन्होंने आत्महत्या की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें