मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:59 · नई दिल्ली संस्करण

ग्वालियर में किशोरी की हत्या का शक, झाड़ियों में मिला शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ग्वालियर में किशोरी की हत्या का शक, झाड़ियों में मिला शव

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के कंपू थाना क्षेत्र अंतर्गत कैंसर पहाड़िया मार्ग पर मंगलवार सुबह एक 17 वर्षीय किशोरी का शव झाड़ियों में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। मृतका के गले पर कसने के निशान पाए गए हैं, जिससे दम घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, ग्वालियर के नया बाजार स्थित एक साड़ी दुकान में काम करने वाली किशोरी सोमवार रात काम खत्म कर घर लौट रही थी। रात करीब 9:05 बजे उसने अपनी मां से फोन पर बात कर जल्द घर पहुंचने की बात कही थी, लेकिन महज 10 मिनट बाद ही उसका मोबाइल बंद हो गया। जब वह देर रात तक घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और कंपू थाने में गुमशुदगी/अपहरण की शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस और परिजन रातभर किशोरी की तलाश करते रहे। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे कैंसर पहाड़िया रोड पर राहगीरों ने झाड़ियों में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से शव की शिनाख्त कराई। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजन का कहना है कि किशोरी और महलगांव निवासी ईशान खान के बीच प्रेम प्रसंग था और उन्हें ईशान पर ही इस वारदात को अंजाम देने का पूरा शक है। परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

मामले में कंपू थाना प्रभारी और डीएसपी अमर सिंह सिकरवार ने बताया कि सूचना मिलते ही रात से ही किशोरी की तलाश की जा रही थी। सुबह उसका शव मिला है जिसके गले पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस सर्विलांस और कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स समेत तमाम पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का पता चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें