बिहार के थाने में किशोरी ने खुद को लगाई आग, पिता-भाई ने पहले जिंदा जलाने का किया था प्रयास

मधेपुरा : जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की अलसुबह 17 वर्षीया एक किशोरी का हाथ पैर बांधकर उसके प्रेमी के घर के समीप ले जाकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई।
पिता और भाई के द्वारा बगल के एक ट्रैक्टर से डीजल निकालकर किशोरी के शरीर पर छिड़का गया।
फिर हाथ पैर बांधकर प्रेमी के घर के समीप ले जाकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। इस दौरान किशोरी की नानी भी मौजूद रही। किशोरी की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर जुटे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।





