मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

तकनीकी पर्यवेक्षक चौदह हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तकनीकी पर्यवेक्षक चौदह हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) अजमेर की इंटेलिजेंस टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए कार्यालय सहायक अभियन्ता (पवस) केकड़ी जिला अजमेर के तकनीकी पर्यवेक्षक नाथूलाल महावर को चौदह हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। यह रिश्वत परिवादी से सूर्य घर पीएम योजना के तहत स्वीकृति जारी करने की एवज में मांगी गई थी।भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी अजमेर की इंटेलिजेंस टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि तकनीकी पर्यवेक्षक नाथूलाल महावर ने सूर्य घर पीएम योजना के तहत स्वीकृति जारी करने के लिए चौदह हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। जिस पर एसीबी इंटेलिजेंस टीम अजमेर की पुलिस निरीक्षक कंचन भाटी के नेतृत्व में ट्रेप की कार्रवाई करते हुए तकनीकी पर्यवेक्षक नाथू लाल महावर को चौदह हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें