मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:55 · नई दिल्ली संस्करण

टेकऑफ से पहले विमान में आई तकनीकी खराबी, बाल-बाल बचे नकुलनाथ

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
टेकऑफ से पहले विमान में आई तकनीकी खराबी, बाल-बाल बचे नकुलनाथ

- भोपाल रवाना होने वाले थे नकुलनाथ और हरीश चौधरी, दोनों सुरक्षित

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय स्थित एयर स्ट्रिप पर मंगलवार को बड़ा विमान हादसा टल गया। यहां रनवे पर पूर्व सांसद नकुलनाथ और मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी को लेकर भोपाल के लिए जाने वाले विमान के इंजन में टेकऑफ से ठीक पहले तकनीकी खराबी आ गई। इसके कारण विमान उड़ान नहीं भर सका। घटना के समय दोनों नेता विमान में सवार थे।

पूर्व सांसद नकुलनाथ और मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी आज भोपाल में आयोजित बैठक में शामिल होने जा रहे थे।

दोनों मंगलवार सुबह छिंदवाड़ा एयर स्ट्रिप पहुंचे और विमान में सवार हुए। विमान को उड़ान के लिए तैयार किया गया और इंजन भी चालू हुआ। इसी दौरान विमान में तकनीकी खराबी सामने आई। विमान रनवे पर ही खड़ा रहा और उड़ान नहीं भर सका। इंजन में खराबी की जानकारी मिलते ही पायलट ने तत्काल विमान को उड़ाने का फैसला रोक दिया। इसके बाद नकुलनाथ और हरीश चौधरी समेत विमान में मौजूद स्टाफ को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

घटना के बाद एयर स्ट्रिप पर विमान की तकनीकी जांच की गई। इंजन में किस वजह से खराबी आई और विमान को दोबारा उड़ान के लिए कब तैयार किया जाएगा, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। घटना के बाद विमान में सवार दोनों नेताओं और स्टाफ के सुरक्षित होने पर सभी ने राहत की सांस ली। समय रहते पायलट द्वारा विमान को उड़ान से रोकना हादसा टलने की अहम वजह माना जा रहा है।

दरअसल, दतिया विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद मंगलवार को भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मध्य प्रदेश कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक बुलाई गई है। बैठक दोपहर 12 बजे से होनी है। इसमें प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत समिति के 25 सदस्यों को बुलाया गया है। दिग्विजय सिंह विदेश में होने के कारण बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे, जबकि कमलनाथ की तबीयत खराब होने के चलते वे भी बैठक में उपस्थित नहीं रहेंगे।

बैठक में पहली बार नकुलनाथ के शामिल होने की संभावना थी, लेकिन छिंदवाड़ा से भोपाल आने वाले विमान के एक इंजन में खराबी आने के चलते विमान उड़ान नहीं भर सका और नकुलनाथ बैठक में शामिल नहीं हो पाए। हालांकि, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी कार से छिंदवाड़ा से भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं। संभावना है कि वे बैठक में वर्चुअली शामिल होंगे।

पूर्व सांसद नकुलनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि विमान में तकनीकी खराबी के कारण मेरा भोपाल दौरा रद्द हो गया है, जिसके लिए मैं आप सभी से हृदय से क्षमा चाहता हूं।

मेरी बहुत इच्छा थी कि इस अवसर पर आप सभी के बीच भोपाल में उपस्थित रहूँ, आप सभी से मिलूँ और आपसे रूबरू होकर संवाद करूँ। दुर्भाग्यवश परिस्थितिवश यह संभव नहीं हो सका। लेकिन मेरा आप सभी से वादा है कि बहुत जल्द आपके बीच उपस्थित रहूँगा, आप सभी से मुलाकात करूँगा और संगठन एवं हमारे साझा प्रयासों को लेकर आपसे विस्तार से संवाद करूंगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें