मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

डब्ल्यूटीसी सफलता से आगे बढ़ प्रमुख आईसीसी खिताब पर ध्यान केंद्रित करे टीम : कगिसो रबाडा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का खिताब जीता था। 1998 के बाद साउथ अफ्रीका की यह पहली आईसीसी ट्रॉफी थी। टीम के खिलाड़ियों ने जोरदार तरीके से इस जीत का जश्न मनाया। लेकिन, टीम के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने साथी खिलाड़ियों से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप खिताब से आगे बढ़ने और अहम आईसीसी खिताबों पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की है।

रबाडा ने कहा, "डब्ल्यूटीसी फाइनल में लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया को हराने की खुशी अपार थी। लेकिन साथियों को अब उस ऐतिहासिक जीत से आगे बढ़कर आगामी चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और आगामी प्रमुख आईसीसी खिताबों पर ध्यान देना चाहिए, जिसमें 2026 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप और 2027 वनडे विश्व कप शामिल हैं।"

आईसीसी ने रबाडा के हवाले से कहा, "जीत राहत की बात थी, लेकिन टी20 विश्व कप नजदीक आ रहा है। मुझे लगता है अब हमारा दृष्टिकोण थोड़ा अलग होगा। अब किसी चीज का डर नहीं है।"

साउथ अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। इसकी शुरुआत रविवार से हो रही है। रबाडा का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज आगामी वैश्विक प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए काफी अहम होगी।

रबाडा ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच हमेशा जोरदार टक्कर देखने को मिलती रही है। हम जब भी ऑस्ट्रेलिया से खेलते हैं, तो हमेशा रोमांचक क्रिकेट खेला जाता है। ऐसा हमेशा लगता है कि वे हमसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाते हैं। मुझे यह पसंद है।"

कगिसो रबाडा की साउथ अफ्रीका को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का खिताब दिलाने में अहम भूमिका रही थी। उन्होंने फाइनल में 9 विकेट लिए थे।

कगिसो रबाडा की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में होती है। 30 साल के इस गेंदबाज ने 2014 में डेब्यू किया था। वह 71 टेस्ट में 336, 106 वनडे में 168 और 65 टी20 में 71 विकेट ले चुके हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें