मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

शिक्षिका का अजूबा ज्ञान,हाथ पांव फूलना मुहावरे का अर्थ बताया समय पर दारू न मिलना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
शिक्षिका का अजूबा ज्ञान,हाथ पांव फूलना मुहावरे का अर्थ बताया समय पर दारू न मिलना

पूर्वी चंपारण। जिले के एक शिक्षिका द्धारा बच्चो को पढाने के क्रम में ब्लैक बोर्ड पर लिखे गये मुहावरा का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। शिक्षिका द्धारा मुहावरा में ब्लैक बोर्ड पर लिखे गये शब्दो में ज्यादातर में शराब का उदाहरण दिया गया है। जो शराबबंदी वाले राज्य में विवादो में घिर गया है। शिक्षिका ने लिखा है,कि ‘हाथ पांव फूलना मतलब समय पर दारू का नही मिलना, कलेजा ठंडा होने का मतलब पैग गले के नीचे उतरना, नेकी कर दरिया में डाल मतलब,फ्री में दोस्तो को दारू पिलाना। अब ब्लैक बोर्ड पर लिखे उनके शब्दो का फोटो वायरल हो रहा है।लिहाजा उक्त फोटो वायरल होने के बाद पूरे शिक्षा विभाग में हडकंप है,वही डीईओ के निर्देश पर ढाका बीईओ ने शिक्षिका से स्पष्टीकरण की मांग की है। मामला ढाका प्रखंड के मध्य विद्यालय जमुआ का बताया जा रहा है। शिक्षिका से पूछे गये स्पष्टीकरण में लिखा गया है कि आपके द्वारा वर्ग 04 में बच्चो को हिंदी विषय पढ़ाया गया है।जिसमे बोर्ड पर मुहावरा पढ़ाया गया है,जिसमे आपने हाथ पाव फूलना मतलब समय पर दारू का नही मिलना कलेजा ठंडा होने का मतलब..पैग गले के नीचे उतरना नेकी कर दरिया में डाल का मतलब ..फ्री में दोस्तो को दारू पिलाना बताया गया है,जो शिक्षा विभाग की छवि को धूमिल कर रहा है।इस मुहावरे का अर्थ बच्चों द्वारा अभिभावक को बताने पर सरकारी विद्यालय के प्रति नफरत बढेगा।आपके लिखे मुहावरे के अर्थ सोशल मीडिया पर भी फैल रहा है।जिससे आपके शिक्षक होने पर प्रश्नचिह्र खड़ा कर रहा है। अत: 24 घंटे में अपने इस करतूत के संदर्भ में स्थिति स्पष्ट करे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें