मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क हादसे के बाद नेपाल में इलाज करा रहे शिक्षक मो. कलीम उद्दीन का निधन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सड़क हादसे के बाद नेपाल में इलाज करा रहे शिक्षक मो. कलीम उद्दीन का निधन

सुपौल। जिले के पिपरा प्रखंड के बसहा स्थित जवाहर प्रेम लाल उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधान शिक्षक मो. कलीम उद्दीन का नेपाल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से शिक्षा विभाग, विद्यालय परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है।

14 जुलाई को मो. कलीम उद्दीन विद्यालय के क्लर्क रंजीत कुमार के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुपौल सदर थाना क्षेत्र में जवाहर नवोदय विद्यालय के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

मो. कलीम उद्दीन को नेपाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं क्लर्क रंजीत कुमार का इलाज अभी जारी है।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। सदर थाना में अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।मो. कलीम उद्दीन अपने मिलनसार स्वभाव, अनुशासित कार्यशैली और शिक्षा के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे। उनके निधन पर शिक्षकों, छात्रों और स्थानीय लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें