मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

कर्ज में डूबे सरकारी शिक्षक ने गैंगस्टर बन व्यापारियों से मांगी 1.40 करोड़ की फिरौती, पुलिस ने दबोचा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कर्ज में डूबे सरकारी शिक्षक ने गैंगस्टर बन व्यापारियों से मांगी 1.40 करोड़ की फिरौती, पुलिस ने दबोचा

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा शहर में दो प्रतिष्ठित व्यापारियों को जान से मारने की धमकी देकर करोड़ों रुपये की फिरौती मांगने वाले आरोपित को राजतालाब थाना पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़ा गया आरोपित विकेश कुमार कमोल पुत्र कालिया कमोल है, जो कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चुडादा में द्वितीय श्रेणी गणित का अध्यापक है। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब बीती 30 मार्च 2026 को आरोपित ने व्यापारियों को हस्तलिखित पत्र भेजकर भारी रकम की मांग की थी। आरोपित ने एक व्यापारी की दुकान के शटर के नीचे पत्र डालकर और दूसरे के फार्म हाउस पर कर्मचारी के जरिए धमकी पहुँचाई थी, जिसमें खुद को बड़ा गैंगस्टर बताते हुए पैसे न देने पर परिवार और संपत्ति को खत्म करने की चेतावनी दी गई थी।आरोपित ने व्यापारियों से 90 लाख और 50 लाख रूपये की मांग करते हुए उन्हें भोयन घाटी पर पानी की टंकी के पास नीम के पेड़ के नीचे रखने को कहा था। इस धमकी से डरे हुए व्यापारियों ने अगले दिन पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लेते हुए शहर के लगभग 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपित के आने-जाने का पूरा रूट मैप तैयार किया। जांच के दौरान स्टेशनरी की दुकानों और साइबर तकनीक की मदद से आरोपित की पहचान पुख्ता की गई और उसे उसके गांव टिम्बा महुडी से हिरासत में लिया गया।पूछताछ में यह चौंकाने वाली बात सामने आई कि एक शिक्षक होने के बावजूद विकेश ऑनलाइन गेमिंग की लत के कारण लाखों रुपये हार चुका था और भारी कर्ज में डूबा हुआ था। लेनदारों के दबाव से बचने के लिए उसने व्यापारियों को लूटने की साजिश रची। उसने बाकायदा व्यापारियों की रेकी की थी, जहां एक जगह उसने गाय खरीदने के बहाने और दूसरी जगह चांदी के पायजेब खरीदने के बहाने व्यापारियों की आर्थिक स्थिति और उनके परिवार की जानकारी जुटाई थी। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है और आरोपित से आगे की पूछताछ जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें