मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

धनरुआ के बीईओ पर शिक्षक ने घूस लेने का लगाया आरोप सर्विस बुक ठीक करने के लिए कर रहा था उगाही

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना । धनरुआ में एक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर घूस मांगने का आरोप लगा है। मध्य विद्यालय धनरुआ के शिक्षक राकेश कुमार ने आरोप लगाया है। स्कूल के कई शिक्षकों ने भी बीईओ नवल किशोर सिंह पर खुलेआम पैसा मांगने का आरोप लगाया है।शिक्षकों का आरोप है कि सर्विस बुक फिक्सेशन में बिना पैसा लिए यह किसी शिक्षक का काम नहीं करते हैं। कई बार इसकी लिखित शिकायत भी विभाग से की गई। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का घूस लेने का ऑडियो भी काफी शेयर हुआ था। इसके बावजूद विभाग के तरफ से उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।कारण बताओ नोटिस जारी किया गया विभागीय जांच के बाद घूस मांगने की बात स्पष्ट होते ही जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इन पर कई बार कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मामला स्पष्ट होने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने शिक्षा विभाग के निदेशक को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निलंबित करने की अनुशंसा करते हुए विभाग के निदेशक को पत्र लिखा। इसके बावजूद भी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नवल किशोर सिंह का कोई भी व्यक्ति बाल बांका नहीं कर सका।इस मामले को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार से बात करने का प्रयास किया गया। इसके बाद उन्होंने बताया कि उनकी अभी नई जॉइनिंग है। उन्हें इस मामले में कुछ भी जानकारी नहीं है।वहीं, इस मामले को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नवल किशोर सिंह ने गोल-माल जवाब दिया। इसके बाद बात करने की बात कह कर फोन काट दिया। इस बात को लेकर शिक्षा विभाग के निदेशक से बात करने का प्रयास किया गया। लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें