मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:43 · नई दिल्ली संस्करण

रतलाम में ताजिया हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए लोग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रतलाम में ताजिया हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए लोग

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में मुहर्रम जुलूस के दौरान एक ताजिया के हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आने से तीन लोगों की मौत हो गई और कम से कम सात अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना गुरुवार रात पिपलोदा पुलिस स्टेशन इलाके के हतनारा गांव में हुई, जब मुहर्रम जुलूस के हिस्से के तौर पर ताजिया को गांव से ले जाया जा रहा था। जुलूस में करीब 200 लोग शामिल थे, तभी ताजिया का ढांचा ऊपर से गुजर रही हाई-टेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया।

पुलिस के अनुसार, ताजिया के बिजली के तार के संपर्क में आने से कई लोगों को बिजली का झटका लगा और वे झुलस गए, जिससे जुलूस में शामिल लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। एएसपी राकेश पांड्रो ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे।

एएसपी ने बताया, "जुलूस के दौरान ताजिया का ढांचा हाई-टेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे कई लोगों को बिजली का झटका लगा और वे झुलस गए। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और बिजली लाइन की ऊंचाई या सुरक्षा उपायों को लेकर किसी तरह की लापरवाही हुई थी या नहीं, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

मृतकों की पहचान राशिद खान, सड्डू हुसैन और अरबाज खान के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि मृतकों में से एक के परिवार वाले अस्पताल की औपचारिकताएं पूरी होने से पहले ही शव को ले गए।

घायलों को रतलाम मेडिकल कॉलेज और आसपास के अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

इनमें से पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर नजर रखे हुए है।

प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन कम ऊंचाई पर लटक रही थी।

उन्होंने कहा कि दुर्घटना के समय बिजली विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं था।

वहीं, पुलिस ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के सही कारण का पता चल पाएगा। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें