मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

मतोड़ा से लेकर आए एमडी ड्रग : जोधपुर के आस पास करनी थी सप्लाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मतोड़ा से लेकर आए एमडी ड्रग : जोधपुर के आस पास करनी थी सप्लाई

जोधपुर। शहर की उदयमंदिर पुलिस ने मोहनपुरा पुल के नीचे बुधवार की शाम को एक लोडिंग टैक्सी के बॉक्स में रखी 136 ग्राम एमडी ड्रग को बरामद किया है। इसे लाने वाला भी टैक्सी चालक के साथ था। दोनों इसे आस पास कहीं पर सप्लाई करने वाले थे। आरंभिक पड़ताल में सामने आया कि यह एमडी मतोड़ा के पल्ली गांव से लाई गई है। अब देने वाले की पुलिस तलाश में जुटी है। पकड़े गए लोडिंग टैक्सी चालक और दूसरे के युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है।थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि बुधवार को मुखबिरी सूचना मिली कि मोहनपुरा पुल के नीचे से गुजरने वाली एक लोडिंग टैक्सी में अवैध मादक पदार्थ रखा हुआ है जोकि संभवत : एमडी ड्रग हो सकती है। इस पर पुलिस की टीम ने मोहनपुरा पुल के नीचे कपड़ों की गांठों से भरी लोडिंग टैक्सी को रूकवाया। उसमें सवार दोनों युवकों से पूछताछ किए जाने के साथ गाड़ी के ड्राइवर सीट के पास बॉक्स को चैक किया गया तो उसमें 136 ग्राम एमडी ड्रग मिली। इस पर चालक अजासर चाखू निवासी सुनील को गिरफ्तार किया गय। उसके साथ वाले ने अपना नाम पता एकलखोरी ओसियां निवासी खमूराम होना बताया।थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि पूछताछ में पता लगा कि खमूराम यह एमडी ड्रग लेकर आया था और कहीं सप्लाई करने वाले थे, जगह का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है।पुलिस पूछताछ में आरोपी खमूराम ने बताया कि वह यह एमडी ड्रग मतोड़ा के पल्ली निवासी सुनील से लेकर आया है। अब पुलिस सुनील की तलाश में लगी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें