मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

तटरक्षक बल ने समुद्र में 182 तीर्थ यात्रियों को बचाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने 16 जनवरी, 2024 को एक त्वरित बचाव अभियान के तहत पश्चिम बंगाल के काकद्वीप में एक रुकी हुई नौका पर फंसे 182 तीर्थयात्रियों को बचाया है। यह व्यावसायिक जहाज 'स्वास्थ्य साथी' सागर द्वीप पर गंगा सागर मेले से लगभग 400 तीर्थयात्रियों को काकद्वीप ले जा रहा था, जलमार्ग में दृश्यता बेहद कम होने के कारण यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। भारतीय तटरक्षक बल का एक दल आज तड़के सुबह के समय दक्षिण 24 परगना के जिला मजिस्ट्रेट से संदेश प्राप्त होने के बाद तुरंत कार्रवाई में जुट गया और इसने दुर्घटना ग्रसित नौका को सहायता प्रदान करने के लिए हल्दिया तथा सागर द्वीप से दो एयर कुशन वाहन (होवरक्राफ्ट) को भेज दिया। होवरक्राफ्ट ने 182 तीर्थयात्रियों को वहां से निकाला और शेष तीर्थयात्रियों को सुरक्षित गंतव्य तक ले जाने से पहले नौका को रवाना कर दिया।

भारतीय तटरक्षक बल ने गंगा सागर वार्षिक मेले के दौरान लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पहले से ही विभिन्न रणनीतिक स्थानों पर अपनी कुछ इकाइयों को तैनात कर रखा था। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जेमिनी बोट के साथ गोताखोरों की एक त्वरित जीवनरक्षक टीम मेला स्थल पर तैनात है। इसके अलावा, राज्य प्रशासन के साथ समन्वय और समुद्री सुरक्षा पहलुओं की निगरानी के लिए भारतीय तटरक्षक बल के जहाज फ्रेजरगंज के एक अधिकारी को सागर द्वीप पर तैनात किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें