मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

टाटा के सेल्स हेड विवेक त्यागी और विक्रम हत्याकांड के तीन आरोपी पुलिस मुठभेड़ों में घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

गाजियाबाद,। गाजियाबाद पुलिस ने शुक्रवार और शनिवार के रात में दो अलग-अलग

मुठभेड़ के दौरान तीन इनामी हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का

दावा है कि तीनों ही बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की और जवाबी कार्रवाई

में तीनों ही पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए

अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इन बदमाशों में दिल्ली निवासी

आमिर 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश है और वह तीन मई को शालीमार गार्डन

क्षेत्र में टाटा के सेल्स हेड विवेक त्यागी हत्याकांड में वांछित चल रहा

था। इस मामले में एक अपराधी अक्की को पुलिस पहले ही मुठभेड़ के दौरान मार

चुकी है। उधर, अंकुर विहार पुलिस ने भी मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार

किया है। दोनों ही बदमाश लोनी बॉर्डर इलाके में विक्रम मावी हत्याकांड में

शामिल थे। उनकी गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

डीसीपी

ट्रांस हिंडन निमिष दशरथ पाटिल ने बताया कि थाना कौशाम्बी पुलिस सेक्टर

2/5 की पुलिया वैशाली पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग कर रही थी। इसी

दौरान एक मोटर साइकिल सवार इंदिरापुरम की ओर से आता दिखाई दिया। जिसे रुकने

का इशारा करने पर वह नहीं रुका और बाईं ओर कच्चे रास्ते से एलिवेटिड के

नीचे यूपी गेट की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने बाइक सवार का पीछा किया। इस

बीच कुछ दूरी पर बदमाश मोटर साइकिल फिसलने से गिर गया और उसने पुलिस टीम पर

फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी है।

डीसीपी ने बताया के पूछताछ में उसने अपना नाम अमीर

पुनिवासी बीरहम्मपूरी की पुलिया थाना सीलमपुर दिल्ली बताया है। पुलिस ने

बताया कि अमीर शालीमार गार्डन में 03 मई को लूट एवं हत्या की घटना में

वांछित था और उसकी गिरफ्तारी इस पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। उसके

कब्जे से अवैध असलाह एवं चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

मुठभेड़

की दूसरी घटना में एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि स्वाट टीम व लोनी

बॉर्डर पुलिस लाल बाग क्षेत्र में सघन चेकिंग कर रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल

पर दो संदिग्धों को टॉर्च की रोशनी दिखा कर रोकने का प्रयास किया। पुलिस

को देख दोनों संदिग्धों ने वापस मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगे और फिसल कर

गिर गए। पुलिस से खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर तमंचे से

जानलेवा फायर कर दिया। पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षार्थ फायरिंग की, जिसमें

दोनों बदमाश घायल हो गए। घायल अभियुक्तों विमल निवासी राहुल गार्डन तथा

प्रशांत उर्फ मुत्तु निवासी राधा विहार ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने

ही पवन भाटी के साथ मिलकर विक्रम मावी की हत्या की है। घायल अभियुक्त को

तत्काल उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा गया। उनके कब्जे से दो तमंचे व एक

चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें