मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

तरुण गर्ग ने हुंडई मोटर इंडिया के एमडी एवं सीईओ पद का कार्यभार संभाला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तरुण गर्ग ने हुंडई मोटर इंडिया के एमडी एवं सीईओ पद का कार्यभार संभाला

नई दिल्‍ली। तरुण गर्ग ने हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) के प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) का पदभार गुरुवार को संभाल लिया।दक्षिण कोरियाई मोटर वाहन विनिर्माता कंपनी हुंडई मोटर कंपनी की भारतीय इकाई हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) की स्थापना के 29 वर्ष बाद यह पहली बार है, जब कोई भारतीय नागरिक इसका नेतृत्व कर रहा है। तरुण गर्ग, उनसू किम का स्थान लेंगे, जो दक्षिण कोरिया की हुंडई मोटर कंपनी (एचएमसी) में रणनीतिक भूमिका में लौट रहे हैं।गर्ग ने अपनी नई भूमिका पर कहा, ‘‘मेरा लक्ष्य मजबूत नींव पर आगे बढ़ते हुए एचएमएल को सतत वृद्धि, प्रौद्योगिकी नेतृत्व और ग्राहक संतुष्टि की ओर अग्रसर करना है।’’ तरूण गर्ग ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियर और आईआईएम लखनऊ से एमबीए की पढ़ाई पूरी की हैं।कंपनी के मुताबिक ऑटोमोटिव क्षेत्र में तीन दशकों से ज्यादा के अनुभव के साथ तरूण गर्ग के पास एचएमआईएल के भारत में विकास के दूसरे चरण का नेतृत्व करने के लिए सही विशेषज्ञता है। हुंडई से पहले तरुण गर्ग ने मारुति सुजुकी में एक लंबा और सफल करियर बनाया, जहां वे मार्केटिंग, लॉजिस्टिक्स, पार्ट्स एंड एक्सेसरीज विभाग के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर के पद तक पहुंचे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें