मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में आज शपथ लेंगे तरनजीत सिंह संधू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में आज शपथ लेंगे तरनजीत सिंह संधू

नई दिल्ली। दिल्ली के नवनियुक्त उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू बुधवार दोपहर 1:30 बजे लोक निवास में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश उन्हें शपथ दिलाएंगे और औपचारिक रूप से उन्हें राष्ट्रीय राजधानी के 23वें उपराज्यपाल के रूप में नियुक्त करेंगे। निवर्तमान उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है और वे शुक्रवार को पदभार ग्रहण करेंगे।

बता दें कि तरनजीत सिंह संधू एक पूर्व भारतीय राजनयिक हैं, जिन्होंने फरवरी 2020 से 31 जनवरी 2024 तक अमेरिका में भारत के राजदूत रहे हैं। 1988 में भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) में शामिल हुए संधू को यूक्रेन में भारतीय दूतावास शुरू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का श्रेय दिया जाता है।

उन्होंने यूक्रेन में भारतीय दूतावास में राजनीतिक और प्रशासनिक विंग के प्रमुख के रूप में कार्य किया।

वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास में प्रथम सचिव के रूप में कार्य करने से लेकर, फ्रैंकफर्ट में भारत के महावाणिज्यदूत और वाशिंगटन डी.सी. में भारतीय दूतावास में उप मिशन प्रमुख के रूप में काम करने तक, संधू ने अपने साढ़े तीन दशकों से अधिक के करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण राजनयिक कार्यभार संभाले।

भारतीय सुरक्षा बल (आईएफएस) से सेवानिवृत्त होने के बाद, संधू 2024 के लोकसभा चुनावों से कुछ महीने पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। भाजपा ने संधू को अमृतसर से लोकसभा उम्मीदवार के रूप में कांग्रेस नेता गुरजीत सिंह औजला के खिलाफ मैदान में उतारा।

उनकी पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से कला स्नातक (बीए) की उपाधि प्राप्त की और बाद में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), नई दिल्ली से कला स्नातकोत्तर (एमए) की उपाधि प्राप्त की।

दिल्ली के वर्तमान उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल नियुक्त किए गए कविंदर गुप्ता के स्थान पर लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन से जारी बयान में कहा गया है कि ये नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें