मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:50 · नई दिल्ली संस्करण

सीईटी परीक्षा देने जा रही ननद-भाभी को टैंकर ने कुचला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

अलवर। शिवाजी पार्क थाना इलाके में दशहरा मैदान के पास बहरोड़ रोड पर तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी और 200 मीटर घसीटते हुए ले गया। हादसे में ननद और भाभी की मौत हो गई, जबकि भाई और नाै महीने की भतीजी घायल हो गए। दोनों के पैर में फ्रैक्चर है। हादसे में मरने वाली भाभी और ननद सीईटी का पेपर देने जा रही थी।थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि शैलेंद्र (27) निवासी टेहडपुर (अलवर) की पत्नी वीरवती (26), बहन सरस्वती (23) का समान पात्रता परीक्षा का पेपर था। तीनों बाइक से एग्जाम सेंटर के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान शैलेंद्र की नाै महीने की बेटी वंशिका भी उनके साथ थी। दोपहर में शहर के दशहरा मैदान के पास तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टैंकर बाइक के साथ चारों को करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। शैलेंद्र की पत्नी वीरवती और बहन सरस्वती की मौके पर मौत हो गई, जबकि शैलेंद्र और वंशिका का पैर फ्रैक्चर हो गया। दोनों काे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़कर आए और टैंकर ड्राइवर को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। आसपास के लोगों ने बताया कि घटना के करीब 30 मिनट बाद में पुलिस की टीम पहुंची। वीरवती का एग्जाम सेंटर देसूला और सरस्वती का सेंटर मालाखेड़ा था। दोनों का पेपर दूसरी पारी (3 बजे) में था। दोपहर में वे बाइक पर घर से निकले थे। शहर से निकलने के दौरान यह हादसा हो गया। शैलेन्द्र के पिता गिर्राज सिंह ट्रैफिक पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल हैं। घटना के समय वे अलवर शहर में ही ड्यूटी कर रहे थे। हादसे की सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे। हेड कॉन्स्टेबल गिर्राज सिंह के चार बच्चे हैं। शैलेंद्र और वीरवती की शादी 2021 में हुई थी। वीरवती और सरस्वती दोनों ही कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रही थीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें