मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

टैंकर ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, दो की मौके पर मौत, तीसरे ने हॉस्पिटल में दम तोड़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अजमेर,। ब्यावर जिले में ब्यावर-विजयनगर स्टेट हाईवे पर टैंकर ने

बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक सवार दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई,

जबकि तीसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विजयनगर थाना इंचार्ज करण

सिंह खंगारोत ने बताया कि ब्यावर जिले के विजयनगर थाना इलाके के गांव

भीलों का बाड़ियां सथाना के रहने वाले गजराज, महेंद्र और गोविंद बाइक पर

गुलाबपुरा (भीलवाड़ा) से मजदूरी कर लौट रहे थे। शनिवार शाम चार बजे स्टेट

हाईवे पर सथाना तिराहे के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी

जोरदार थी कि तीनों मजदूर बाइक समेत टैंकर के अगले हिस्से के नीचे बुरी तरह

दब गए। हादसे में गजराज और महेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इलाके के

लोग मौके पर जमा हो गए। टैंकर में फंसे युवकों को बाहर निकालने का प्रयास

किया। बिजयनगर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को विजयनगर हॉस्पिटल

पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने गजराज व महेन्द्र को मृत घोषित कर दिया।

जबकि, गोविन्द को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। शनिवार रात को

उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। तीनों युवकों की उम्र 20 से 22 साल के

बीच थी। शवों को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस मामले की

जांच में जुटी है।

सथाना के पूर्व सरपंच अशोक साहू ने बताया कि

महेन्द्र पुत्र रामदेव भील अपने पिता के इकलौता है और उसके चार लड़कियां है।

गजराज पुत्र मदन भील की शादी हो चुकी है और उसके एक लड़का है। ये दो भाई

है। गोविन्द पुत्र घासी भील की शादी नहीं हुई है। इसके तीन भाई और है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें