मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:41 · नई दिल्ली संस्करण

पीएम मोदी से मिले तमिलनाडु के सीएम विजय, 12 साल बाद हुई मुलाकात

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पीएम मोदी से मिले तमिलनाडु के सीएम विजय, 12 साल बाद हुई मुलाकात

नई दिल्ली : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय की प्रधानमंत्री से यह पहली मुलाकात रही।

दिल्ली में हुई इस अहम बैठक की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा की।

पीएमओ ने पोस्ट करते हुए लिखा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

हालांकि, विजय ने 12 साल पहले पीएम मोदी से मुलाकात की थी। बताया जा रहा है कि विजय की मुलाकात 2014 लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कोयंबटूर में हुई थी।

सीएम विजय और पीएम मोदी की यह बैठक ऐसे समय हुई है, जब कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच 'मेकेदातु प्रोजेक्ट' को लेकर तनाव बढ़ा हुआ है। हाल ही में मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री मोदी को चिट्ठी लिखकर कर्नाटक सरकार के मेकेदातु बांध प्रस्ताव को खारिज करने की मांग की थी।

विजय का कहना है कि अगर कर्नाटक में यह बांध बनता है तो तमिलनाडु के हिस्से का पानी प्रभावित होगा और राज्य के किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

दरअसल, 'मेकेदातु प्रोजेक्ट' कर्नाटक सरकार की कावेरी नदी पर प्रस्तावित बहुउद्देशीय परियोजना है, जिसका उद्देश्य पेयजल और जलविद्युत उत्पादन बताया जा रहा है। तमिलनाडु सरकार लंबे समय से इसका विरोध कर रही है। राज्य का मानना है कि इस परियोजना से कावेरी नदी के जल बंटवारे पर असर पड़ेगा।

वहीं, इस मुलाकात ने विजय की तेजी से बदलती राजनीतिक यात्रा को चर्चा में ला दिया है। अभिनेता से राजनेता बने विजय ने कुछ ही वर्षों में तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव ला दिया। दशकों तक डीएमके और एआईडीएमके के बीच सिमटी राजनीति में विजय ने अपनी पार्टी टीवीके बनाकर नई चुनौती पेश की।

राजनीति में उनका सफर आसान नहीं रहा। उनकी एक रैली में हुई भगदड़ को लेकर विपक्ष ने उन पर जमकर निशाना साधा था और पार्टी नेताओं की गिरफ्तारी भी हुई थी। इसके बावजूद विजय लगातार जनता के मुद्दे उठाते रहे और लोगों तक अपनी बात पहुंचाते रहे।

इसके बाद टीवीके ने अकेले चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया और पहले ही चुनाव में 108 सीटें जीत लीं।

बाद में कांग्रेस ने भी उनका समर्थन किया और तमाम राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बीच विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने में सफल रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें