मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाने से देश में शांति स्थापित होगी : पूर्व मंत्री उषा ठाकुर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाने से देश में शांति स्थापित होगी : पूर्व मंत्री उषा ठाकुर

भोपाल। मध्य प्रदेश की पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच पर हमले को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि आज की तारीख में विश्व के कई देश आतंकवाद से पीड़ित होकर त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। इस तरह की व्यवस्था विश्व शांति के खिलाफ है।

उन्होंने बुधवार को आईएएनएस से बातचीत में कहा कि आज की तारीख में आतंकवाद एक गंभीर समस्या का रूप धारण कर चुका है। ऐसी स्थिति में सभी को एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ कड़ा कदम उठाना होगा ताकि पूरे देश में शांति को स्थापित करने की दिशा में हम आगे बढ़ सकें, अन्यथा आगामी दिनों में स्थिति और ज्यादा विकराल हो सकती है।

उषा ठाकुर ने कहा कि हमारी सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि देश में कहीं पर कोई भी आतंकी गतिविधि देखने को नहीं मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आतंकवाद से निपटने के लिए वैश्विक मंच पर एक नीति बनाने में जुटे हैं, जिससे आतंकवाद का खात्मा सुनिश्चित हो सके।

आतंकवाद पूरे मानव समुदाय के लिए खतरा है।

भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की तरफ से ठोस नीति बनाए जाने के बाद आतंकवाद का पूरी तरह से खात्मा होगा और इस तरह से हम 2047 तक विकसित भारत का संकल्प पूरा करने में सफल रहेंगे। हम इस संकल्प को हर हाल में पूरा करके रहेंगे। अगर कोई भी हमारे इस उद्देश्य को पूरा करने की दिशा में बीच में आएगा, तो उसके लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में जिस तरह से विश्व का हर देश आतंकवाद से पीड़ित होता हुआ नजर आ रहा है, उसे देखते हुए सभी देश इस बात को भलीभांति समझ रहे हैं कि हमें इससे खुद भी बचना होगा और दूसरों को भी बचाना होगा, तभी जाकर आगे चलकर स्थिति अनुकूल हो पाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें