मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

तेजस्वी ने पीएम मोदी पर फिर बोला हमला,कहा- दस साल प्रगति का बुरा हाल, भाजपा मालामाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
तेजस्वी ने पीएम मोदी पर फिर बोला हमला,कहा- दस साल प्रगति का बुरा हाल, भाजपा मालामाल

तेजस्वी ने पीएम मोदी पर फिर बोला हमला,कहा-

दस साल प्रगति का बुरा हाल, भाजपा मालामाल

पटना।नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों पीएम मोदी के 10 सालों के कार्यकाल को लेकर लगातार हमलावर हैं। तेजस्वी यादव एक के बाद एक हमला बोल रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने पीएम मोदी के 10 सालों के कार्यकाल को लेकर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने ट्विट पर बताया है कि 10 साल में पीएम मोदी ने कैसे जनता को बेहाल कर दिया है। तेजस्वी यादव के ट्विट से सियासी हलचल तेज हो गई है। तेजस्वी यादव ने ट्विट कर कहा है कि, "दस साल किसान कंगाल, दस साल युवा-छात्रा बेहाल, दस साल तरक्की फटे-हाल, दस साल प्रगति का बुरा हाल, दस साल भाजपा मालामाल, दस साल फैलाया महा-जाल, दस साल बर्बाद भविष्य-काल, दस साल उम्मीदों का इंतकाल, दस साल भाषणों का भँवर-जाल, दस साल व्यापारियों का जी का जंजाल"। तेजस्वी यादव अपनी चुनावी सभा में भी लगातार दावा कर रहे हैं कि पीएम मोदी ने 10 सालों में सिर्फ देश को बर्बाद किया है। 10 सालों में पीएम ने किसान, युवा और महिलाओं को लेकर कोई काम नहीं किया है। तेजस्वी यादव लगातार पीएम पर हमला बोल रहे हैं। साथ ही तेजस्वी दावा कर रहे कि इस बार केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा है कि, इंडिया गठबंधन की सरकार आने पर गरीब परिवार की महिलाओं को सालाना 𝟏 लाख रुपए यानि 𝟖,𝟑𝟑𝟑₹ प्रति माह मिलेंगे। केंद्र में हमारी सरकार आने पर 𝟓 किलो राशन की जगह 𝟏𝟎 किलो राशन मिलेगा। मालूम हो कि, लोकसभा चुनाव धीरे धीरे अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। आज शाम से पांचवें चरण का चुनाव प्रचार थम जाएगा। आज आखिरी दिन पांचवें चरण के सभी नेता ताबड़तोड़ रैली करेंगे। 20 मई को पांचवे चरण का मतदान होना है। वहीं 20 मई को ही सातवीं बार पीएम मोदी बिहार आने वाले हैं। पीएम मोदी दूसरी बार बिहार में रात्रि विश्राम करने वाले हैं। वहीं अगले दिन यानी 21 मई को पीएम तीन चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। वहीं पीएम के दौरे को लेकर तेजस्वी यादव लगातार सवाल पूछ रहे हैं, तेजस्वी का कहना है कि अगर पीएम मोदी इतना बिहार आ रहे हैं तो बिहारवासियों को बताएं कि उन्होंने 10 सालों में बिहार के लिए क्या किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें