मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से सिलाई कारीगर की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से सिलाई कारीगर की मौत

पूर्वी चंपारण। जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र के सिंघिया सागर स्थित बहलोला सरेह के पुलिया के समीप एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बंजरिया थाना क्षेत्र के अजगरी पंचायत के वार्ड नंबर 1 निवासी स्व.सकूर मियां के 50 वर्षीय पुत्र आलम मियां के रूप में हुई है।आलम मोतिहारी शहर के विभिन्न स्कूल के बच्चो के ड्रेस की सिलाई काम करता था। गुरूवार को कुछ आवश्यक काम से अपने घर अजगरी से मोटरसाइकिल पर सवार होकर मोतिहारी जा रहा था।इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची बंजरिया थाना की पुलिस ने इलाज के लिए रहमानिया हॉस्पिटल पहुंचाया,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।घटना के बाद परिजन में कोहराम मचा है,जबकि उसके गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।ग्रामीणो ने बताया कि मृतक आलम काफी मिलनसार और मृदुभाषी था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें