मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:43 · नई दिल्ली संस्करण

टी20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान अब भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है, इस टीम के हाथ में पूरा खेल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
टी20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान अब भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है, इस टीम के हाथ में पूरा खेल

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम का टी20 विश्व कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को सुपर-8 मुकाबले में इंग्लैंड से मिली हार के बाद पाकिस्तान सेमीफाइनल से बाहर होने की कगार पर पहुंच सकता है और कोई चमत्कार ही अब उसे शीर्ष-4 में जगह दिला सकता है।

आइए जानते हैं कि ग्रुप 2 का कौन सा समीकरण पाकिस्तान को अब भी टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचा सकता है।

ग्रुप 2 में पाकिस्तान, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड हैं। सभी टीमों को 3-3 मैच खेलने हैं।

इंग्लैंड, श्रीलंका, और पाकिस्तान पर जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई है। इंग्लैंड का तीसरा और आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ 27 फरवरी को खेला जाना है।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-8 का पहला मुकाबला 21 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना था। बारिश की वजह से बिना एक भी गेंद फेंके इस मैच को रद्द कर दिया गया था और दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांट दिए गए थे। इस मैच के बाद सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान को अपने दोनों मैच जीतना जरूरी था, लेकिन मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ हार ने पाकिस्तान को सेमीफाइनल से बाहर होने की कगार पर ला दिया है।

सेमीफाइनल के लिए पाकिस्तान को अब अपने प्रदर्शन के अलावा दूसरी टीमों पर निर्भर रहना होगा।

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को 28 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ होने वाला अपना आखिरी सुपर-8 मुकाबला बड़े अंतर से जीतना होगा। इस जीत के साथ पाकिस्तान के 3 अंक हो जाएंगे और रन रेट भी बेहतर हो जाएगा।

वहीं, पाकिस्तान को उम्मीद करनी होगी कि न्यूजीलैंड श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ अपने आखिरी दो मैच हार जाएं। ऐसी स्थिति में पाकिस्तान के 3 अंक होंगे, न्यूजीलैंड के 1 और श्रीलंका के दो अंक होंगे। इस तरह पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें