मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

टी20 विश्व कप: अभिषेक, तिलक और रिंकू पर होगी नजर, नीदरलैंड के खिलाफ बड़ी पारी की उम्मीद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
टी20 विश्व कप: अभिषेक, तिलक और रिंकू पर होगी नजर, नीदरलैंड के खिलाफ बड़ी पारी की उम्मीद

अहमदाबाद। भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप स्टेज के अपने तीन शुरुआती मैच जीतकर सुपर-8 में जगह बना चुकी है। बुधवार को ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम का मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नीदरलैंड से होना है। नीदरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम अपने तीन विस्फोटक बल्लेबाजों अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह से बड़ी पारी की उम्मीद करेगी। तीनों बल्लेबाज पिछले 3 मैचों में अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं।

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा मौजूदा समय में टी20 फॉर्मेट के नंबर वन बल्लेबाज हैं और दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं। विश्व कप की शुरुआत से ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे अभिषेक अब तक खेली 2 पारियों में लगातार शून्य पर आउट हुए हैं। अभिषेक यूएसए के खिलाफ पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे। नामीबिया के खिलाफ नहीं खेले थे, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ 4 गेंदों में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे।

सुपर 8 मुकाबलों से पूर्व भारतीय टीम मैनेजमेंट चाहेगा कि वह नीदरलैंड के खिलाफ अपनी फॉर्म हासिल करें और एक बड़ी और विस्फोटक पारी खेलें।

तिलक वर्मा ग्रुप स्टेज में यूएसए, नामीबिया और पाकिस्तान के खिलाफ हुए तीनों मैचों का हिस्सा रहे हैं। तीनों मैचों में मिली अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे हैं।

तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले तिलक ने यूएसए के खिलाफ 16 गेंद पर 25, नामीबिया के खिलाफ 21 गेंद पर 25 और पाकिस्तान के खिलाफ 24 गेंद पर 25 रन बनाए थे। नीदरलैंड के खिलाफ एक बड़ी पारी खेल अपना आत्मविश्वास पाना चाहेंगे।

रिंकू सिंह निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हैं। जब वह बल्लेबाजी के लिए उतरते हैं, तो बहुत ज्यादा गेंदें नहीं बची होतीं।

इसके बावजूद पाकिस्तान वाले मैच को छोड़ दें तो यूएसए और नामीबिया के खिलाफ रिंकू ने निराश किया था। रिंकू सिंह ने यूएसए के खिलाफ 14 गेंद पर 6, नामीबिया के खिलाफ 6 गेंद पर 1 और पाकिस्तान के खिलाफ 4 गेंदों पर 11 रन बनाए थे। नीदरलैंड के खिलाफ मौका मिलने की स्थिति में रिंकू एक आतिशी पारी खेल सुपर 8 से पहले भारतीय टीम की निचले क्रम की बल्लेबाजी की चिंताओं को दूर करना चाहेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें