मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

टी20 विश्व कप 2024: 27 मई से 1 जून तक खेले जाएंगे अभ्यास मैच

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । आईसीसी ने पुरुष टी20 विश्व कप 2024 के लिए

आधिकारिक अभ्यास मैचों के कार्यक्रम की घोषणा गुरुवार देर रात कर दी है।

मैच सोमवार 27 मई से शनिवार 1 जून तक पूरे अमेरिका में और वेस्ट इंडीज में

त्रिनिदाद और टोबैगो में दो स्थानों पर खेले जाने हैं।

16

अभ्यास मैचों की मेजबानी के स्थान ग्रैंड प्रेयरी क्रिकेट स्टेडियम, ग्रैंड

प्रेयरी टेक्सास, ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम, ब्रोवार्ड काउंटी, फ्लोरिडा

और त्रिनिदाद और टोबैगो में क्वींस पार्क ओवल व ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी

हैं।

अभ्यास मैच 2-20 ओवर के खेले जाएंगे और इन्हें अंतरराष्ट्रीय

टी20 दर्जा नहीं होगा क्योंकि टीमों को अपने 15-खिलाड़ियों वाले दल के सभी

सदस्यों को मैदान में उतारने की अनुमति होगी। टीमों के पास अब आयोजन में

आगमन के समय के आधार पर दो अभ्यास मैच खेलने का विकल्प होगा।

अभ्यास मैचों के कार्यक्रम इस प्रकार हैं-:

सोमवार 27 मई-

कनाडा बनाम नेपाल, ग्रैंड प्रेयरी क्रिकेट स्टेडियम, ग्रैंड प्रेयरी, टेक्सास

ओमान बनाम पापुआ न्यू गिनी, ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, त्रिनिदाद और टोबैगो,

नामीबिया बनाम युगांडा, ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, त्रिनिदाद और टोबैगो

मंगलवार 28 मई

श्रीलंका बनाम नीदरलैंड, ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम, ब्रोवार्ड काउंटी, फ्लोरिडा

बांग्लादेश बनाम यूएसए, ग्रैंड प्रेयरी क्रिकेट स्टेडियम, ग्रैंड प्रेयरी, टेक्सास

ऑस्ट्रेलिया बनाम नामीबिया, क्वींस पार्क ओवल, त्रिनिदाद और टोबैगो

बुधवार 29 मई

दक्षिण अफ़्रीका इंट्रा-स्क्वाड, ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम, ब्रोवार्ड काउंटी, फ़्लोरिडा

अफगानिस्तान बनाम ओमान, क्वींस पार्क ओवल, त्रिनिदाद और टोबैगो

गुरुवार 30 मई

नेपाल बनाम यूएसए, ग्रैंड प्रेयरी क्रिकेट स्टेडियम, ग्रैंड प्रेयरी, टेक्सास

स्कॉटलैंड बनाम युगांडा, ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, त्रिनिदाद और टोबैगो

नीदरलैंड बनाम कनाडा, ग्रैंड प्रेयरी क्रिकेट स्टेडियम, ग्रैंड प्रेयरी, टेक्सास

नामीबिया बनाम पापुआ न्यू गिनी, ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, त्रिनिदाद और टोबैगो,

वेस्ट इंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया, क्वींस पार्क ओवल, त्रिनिदाद और टोबैगो

शुक्रवार 31 मई

आयरलैंड बनाम श्रीलंका, ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम, ब्रोवार्ड काउंटी, फ्लोरिडा

स्कॉटलैंड बनाम अफगानिस्तान, क्वींस पार्क ओवल, त्रिनिदाद और टोबैगो

शनिवार 1 जून

बांग्लादेश बनाम भारत, स्थान टीबीसी यूएसए

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें