मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

टी-20 विश्व कप 2024 : अफगानिस्तान, बांग्लादेश ने दर्ज की जीत

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। अमेरिका और कैरेबियन के संयुक्त मेजबानी में खेले

जा रहे टी-20 विश्व कप 2024 में शनिवार को अफगानिस्तान और बांग्लादेश ने

अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की है। अफगानिस्तान ने जहां न्यूजीलैंड को 84

रनों से शिकस्त दी, वहीं बांग्लादेश ने एक रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका

को 2 विकेट से हराया।

अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को 84 रनों से दी करारी शिकस्त

गयाना

में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर अफगानिस्तान को पहले

बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। रहमनुल्लाह गुरबाज और इब्राहीम जादरान ने

अफगानिस्तान को अच्छी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 103 रन जोड़े।

हालांकि इस साझेदारी में न्यूजीलैंड के फील्डरों ने भी अच्छी भूमिका निभाई।

न्यूजीलैंड ने तीन कैच छोड़े और एक स्टम्प का मौका भी गंवाया। 15वें ओवर

में 103 के कुल स्कोर पर मैट हेनरी ने जादरान को बोल्ड कर कीवी टीम को पहली

सफलता दिलाई। जादरान ने 41 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के की बदौलत 44 रन

बनाए। 127 के कुल स्कोर पर अजमतुल्लाह उमरजई (13 गेंदों पर 2 छक्के और 1

चौके की बदौलत 22 रन) को मैट हेनरी ने अपना दूसरा शिकार बनाया। इसके बाद

मोहम्मद नबी (00) राशिद खान (06) जल्दी-जल्दी पवेलियन लौट गए। 19वें ओवर

में गुरबाज को ट्रेंट बोल्ट ने बोल्ड कर न्यूजीलैंड को बड़ी सफलता दिलाई।

गुरबाज ने 56 गेंदों पर 5 चौके और 5 छक्के की बदौलत 80 रन बनाए। 20 ओवर की

समाप्ति पर अफगानिस्तान ने 6 विकेट पर 159 रन बनाए।

160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 15.2 ओवर में केवल 75 रनों पर सिमट गई।

न्यूजीलैंड

की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने सर्वाधिक 18 और मैट हेनरी ने 12 रन बनाए। 8

कीवी बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके।

अफगानिस्तान की ओर से फजलहक फारुकी और कप्तान राशिद खान ने 4-4 व मोहम्मद नबी ने 2 विकेट लिये।

रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश ने श्रीलंका को 2 विकेट से हराया

डलास में खेले गए एक अन्य रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश ने श्रीलंका को 2 विकेट से हरा दिया।

इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

श्रीलंका

ने पाथुम निसंका (47 रन, 28 गेंद, 7 चौका 1 छक्का), धनंजय डी सिल्वा (21),

चारिथ असालंका (19) और एंजेलो मैथ्यूज (16) की पारियों की बदौलत 20 ओवर

में 9 विकेट पर 124 रन बनाए।

बांग्लादेश के लिए रिशाद हुसैन और मुस्तफिजुर रहमान ने 3-3, तस्कीन अहमद ने 2 और तंजिम हसन साकिब ने 1 विकेट लिया।

125

रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम एक समय केवल 28 रनों

पर तंजिद हसन (03), सौम्य सरकार (00) और नजमुल हसन शांतो (07) को केवल 28

रन पर खोकर संघर्ष कर रही थी, लेकिन इसके बाद लिटन दास (36) और तौहिद हृदोय

(40) ने अच्छी बल्लेबाजी कर बांग्लादेश को मैच में वापसी दिला दी।

एक समय ऐसा लग रहा था कि बांग्लादेश यह मैच आसानी से जीत लेगी, लेकिन तभी

श्रीलंकाई कप्तान वानिंदु हसरंगा, नुवान तुषारा और मथिसा पथिराना ने केवल

22 रनों पर 5 विकेट निकालकर श्रीलंका को मैच में वापसी दिला दी। हालांकि

महमुदुल्लाह ने दासुन शनाका द्वारा फेंके गए 19वें ओवर में 1द रन बनाकर

बांग्लादेश को 2 विकेट से जीत दिला दी। महमुदुल्लाह 16 और तंजिम हसन शाकिब 1

रन बनाकर नाबाद लौटे।

श्रीलंका की तरफ से नुवान तुषारा ने 4, कप्तान वानिंदु हसरंगा ने 2 और धनंजय डी सिल्वा और मथिसा पथिराना ने 1-1 विकेट लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें