मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

स्वाति मालीवाल ने विकासपुरी में गंदगी को लेकर केजरीवाल को घेरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
स्वाति मालीवाल ने विकासपुरी में गंदगी को लेकर केजरीवाल को घेरा

नई दिल्ली। राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने गुरुवार को दिल्ली के विकासपुरी में गंदगी को लेकर आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने विकासपुरी इलाके के साथ ही पूरी दिल्ली का बहुत ही बुरा हाल कर रखा है।स्वाति मालीवाल ने विकासपुरी में स्थानीय लोगों के साथ स्वच्छता अभियान चलाया और कूड़ा उठाया। उन्होंने कहा कि वह इस कूड़े को केजरीवाल के घर के बाहर फेंकेंगी।स्वाति मालीवाल ने कहा कि यह विरोध किसी पार्टी के खिलाफ नहीं है। आज दिल्ली का हाल बेहाल है। दिल्ली का हर कोना गंदा है। सड़कें टूटी हुई हैं और नालियां ओवरफ्लो हो रही हैं। विकासपुरी की महिलाओं ने शिकायत की थी कि सड़क पर कूड़े का ढेर बन गया है और विधायक से शिकायत करने के बावजूद भी कोई इसे साफ करवाने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। उन्होंने कहा कि वह यहां महिलाओं द्वारा आयोजित सफाई अभियान में हिस्सा लेने आई हैं। हम यह कूड़ा अरविंद केजरीवाल के घर पर लेकर जाएंगे और उनसे पूछेंगे कि उन्होंने दिल्ली के हर इलाके को जो गंदा तोहफा दिया है, उसका क्या करें। केजरीवाल अब आम आदमी नहीं रहे। उन्हें दिल्ली की जमीनी हकीकत का अंदाजा नहीं है।स्वाति मालीवाल ने कहा कि विकासपुरी इलाके में सड़कों पर सालों से कूड़े के ढेर लगे हैं। लोगों में बहुत गुस्सा है। ये सारा कचरा उठाकर केजरीवाल के घर फेंकने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो गंदगी और बदबू दिल्लीवासी रोज झेलते हैं आज वो केजरीवाल झेलेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें