मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

स्वाति मालीवाल ने किया संगम विहार का दौरा, कहा-यहां के लोग नरक में जी रहे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
स्वाति मालीवाल ने किया संगम विहार का दौरा, कहा-यहां के लोग नरक में जी रहे

नई दिल्ली। राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने सोमवार को दिल्ली के संगम विहार इलाके का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आज तक ऐसी बुरी हालत किसी इलाक़े की नहीं देखी।स्वाति मालीवाल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आआपा) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली की जनता गंदगी से परेशान है। दिल्ली सरकार को कोई चिंता ही नहीं है कि वे इलाके का दौरा करें और खुद वहां की भयावह स्थिति को देखें।स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो साझा करते हुए कहा, "ये दिल्ली का संगम विहार इलाक़ा है। यहाँ का हाल ऐसा है कि जनता जीते हुए नर्क भोग रही है। ये दिल्ली की मिडल क्लास जनता है, जिसे ऐसे हाल में जान बूझकर रखा जा रहा है। ऐसा हाल देश के सबसे पिछड़े ज़िलों में भी नहीं होता।"मालीवाल ने कहा कि हालात यह है कि कहीं सड़क नहीं तो कही सीवर बह रहे हैं। पूरे इलाक़े में बदबूदार पानी पूरे साल जमा रहता है।उन्होंने कहा कि वहां की जनता ने बताया कि कैसे पीने के पानी के लिए भी इनसे पैसे लिये जाते हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले मंगलवार को मालीवाल ने आआपा पर उसके दिल्ली के स्वास्थ्य मॉडल को लेकर हमला किया था और कहा था कि अस्पतालों की हालत इतनी खराब है कि लोग इलाज और दवा के बिना मर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें