मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

स्वाति मालीवाल ने पानी की समस्या पर दिल्ली सरकार पर निशाना साधा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
स्वाति मालीवाल ने पानी की समस्या पर दिल्ली सरकार पर निशाना साधा

नई दिल्ली। राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने मंगलवार सुबह पालम विधानसभा इलाके के दौरे पर पहुंचीं और लोगों से बातचीत कर वहां की समस्याएं जानीं। इस दौरान उन्होंने पालम में पानी के बिलों को लेकर आम आदमी पार्टी(आआपा) पर निशाना साधा।स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर इसे साझा करते हुए कहा, "दिल्ली के पालम में जनता सालों से पानी के लिए तरस रही हैं और दिल्ली सरकार है कि इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने बताया कि दिल्ली के पालम इलाक़े की जनता ने मुझे बुलाया। सालों से जनता पानी के लिए तरस रही है। नल में पानी नहीं आता लेकिन दिल्ली जल बोर्ड हज़ारों लाखों के बिल भेज रहा है।"स्वाति ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक लोगों के साथ गुंडागर्दी करती हैं। स्थानीय एक व्यक्ति ने बताया कि पालम की विधायक ने वहां की जनता के साथ बदतमीज़ी की और उनके 13 साल के पोते का हाथ मरोड़ दिया। उन्होंने आआपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक ने क्षेत्र में दहशत फैला रखी है, ताकि लोग टैंकर माफिया को पैसा दें। मालीवाल को पालम की जनता ने बताया कि वहां पर नलों में पानी तक नहीं आता। जिससे बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।उन्होंने दिल्ली सरकार का घेराव करते हुए कहा कि "सुन लो कान खोलकर, पूरी दिल्ली में घूम रही हूं। ये गुंडागर्दी नहीं चलने दूंगी। तुरंत ये पानी की दलाली का खेल बंद करो।"उल्लेखनीय है कि दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल दिल्ली की जनता की समस्याओं को रोज उजागर कर आआपा सरकार पर हमलावर हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें