मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

स्वाति मालीवाल को दो बार लेनी पड़ी शपथ,आम आदमी पार्टी की नेता एवं राज्यसभा की नव निर्वाचित सदस्य स्वाति मालीवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता एवं राज्यसभा की नव निर्वाचित सदस्य स्वाति मालीवाल को आज सदन में दो बार शपथ लेनी पड़ी। उन्हें सभापति की ओर से पहली बार शपथ लेने पर वापस अपनी सीट पर जाने के लिए कहा गया और बाद में उन्हें दोबारा शपथ लेने के लिए कहा गया।

सूत्रों के मुताबिक शपथ को दो बार लेने के पीछे दो कारण थे। पहली बार स्वाति ने राज्यसभा में नामित सदस्य से जुड़ी शपथ ली थी और दूसरा शपथ के अंत में उन्होंने नारा लगाया था।

उल्लेखनीय है कि सदन में एक तय शब्दावली के तहत सदस्य चुने या नामित किए जाने पर शपथ लेते हैं। स्वाति ने अपनी शपथ के अंत में नारा लगाया था। उनके नारा लगाने पर सदन के नेता पीयूष गोयल ने आपत्ति भी दर्ज कराई थी।

स्वाति से पहले राज्यसभा में नामित सदस्य सतनाम सिंह संधू और आप के अन्य निर्वाचित सदस्य नारायण दास गुप्ता ने शपथ ली थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें