मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों का अभाव : स्वाति मालीवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों का अभाव : स्वाति मालीवाल

नई दिल्ली। राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आआपा) के शिक्षा मॉडल पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि स्कूलों में शिक्षकों का अभाव है। ऐसे में कभी वहां पढ़ाई होती है, तो कभी नहीं होती। उन्होंने कहा कि ऐसे में बच्चो को अच्छी शिक्षा कैसे मिल पाएगी। स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो साझा कर बताया कि वह रविवार को दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से मिली थीं। स्वाति ने बताया कि सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों ने जो बातें बताईं, वे चौंकाने वाली थीं। बच्चों ने बताया कि कुछ शिक्षक उन्हें बदबूदार बोलकर दूर रहने को कहती हैं। गरीब बच्चों को छोटा महसूस कराया जाता है। स्कूल में बच्चों के साथ मारपीट की जाती है। बच्चों का मनोबल तोड़ने की कोशिश की जाती हैं। लड़कियों से पढ़ाई छोड़कर खाना बनाने और शादी करने को कहा जाता है। उन्होंने बताया कि स्कूल में अध्यापकों की कमी है और कई स्कूलों में प्रिंसिपल भी नहीं हैं। कभी पढ़ाई होती है, तो कभी नहीं होती। ऐसे में बच्चो को अच्छी शिक्षा कैसे मिली पाएगी।उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले ही स्वाति मालीवाल ने संगम विहार के दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) कर्मचारियों के वेतन को लेकर आआपा को घेरा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें