मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

स्वाति मालीवाल ने बिभव कुमार को जेड प्लस सुरक्षा देने पर केजरीवाल और भगवंत मान को घेरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
स्वाति मालीवाल ने बिभव कुमार को जेड प्लस सुरक्षा देने पर केजरीवाल और भगवंत मान को घेरा

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने बिभव कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आआपा संयोजक अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की आलोचना की है। उन्होंने पंजाब सरकार पर बिभव कुमार को पुरस्कृत करने का आरोप लगाया।स्वाति मालीवाल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा, "पंजाब सरकार बिभव कुमार को जेड प्लस सुरक्षा दे रही है। यह वही अपराधी है, जिसने अरविंद केजरीवाल के ड्राइंग रूम में मुझे बेरहमी से पीटा था। सरकार के सारे अधिकारी और मंत्री अपराधी बिभव कुमार को रिपोर्ट करते हैं। तनख़्वाह और रुतबा किसी आईएएस से ज़्यादा।"उन्होंने कहा कि इन 6 महीनों में अब मुझे पूरी तरह से यकीन हो गया है कि अरविंद केजरीवाल ने ही मुझ पर यह हमला करवाया है, क्योंकि अगर ऐसा नहीं होता तो वह बिभव कुमार को ऐसे क्यों बचाते?मालीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को डर है कि अगर बिभव कुमार नाराज हो गए तो वह देश को बता देंगे कि केजरीवाल ने ही उन्हें मुझे पीटने के लिए कहा था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें