मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

नवादा में भूमि विवाद को ले सशस्त्र संघर्ष ,चार घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नवादा। नवादा जिला में गुरुवार को जमीनी विवाद को लेकर गोली

चली। दबंगों ने एक परिवार के छह सदस्यों को बेहरमी से पीटा। इस घटना से

इलाके में दहशत है। घटना नेमदारगंज थाना क्षेत्र के लोदी पुर गांव की है।

पीड़ित

परिवार के अनुसार उनके निजी जमीन में पड़ोस के शिवदानी प्रसाद जबरन जमीन

में छज्जा निकालने को लेकर भिड़ गए थे। इस दौरान गोलीबारी और परिवार के सभी

सदस्यों से बेरहमी से मारपीट भी की गई।हालांकि इस गोलीबारी में किसी को

गोली नहीं लगी है।

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष में हुए झड़प में

एक परिवार के दो महिला और चार पुरुष बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घायलों

में लोदीपुर गांव के मिश्री प्रसाद राधे श्याम कुमार, अजय कुमार, कविमनी

देवी, रानी देवी और प्रसाद बताए जाते हैं। पीड़ित परिवार ने पड़ोस के

शिवदानी प्रसाद, प्रदुमन कुमार, सासो देवी, सुगिया देवी, पार्वती देवी,

सोनी देवी, उर्मिला देवी, अरविंद कुमार और संजीव कुमार पर घर में घुसकर

बेहरमी से मारपीट और गोलीबारी का आरोप लगाया है। सभी घायलों का इलाज नवादा

सदर अस्पताल में तैनात चिकत्सक द्वारा जारी है। इस घटना के बाद गांव में

तनाव व्याप्त है ।किसी भी अनहोनी की घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें