मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

छिंदवाड़ाः एसएएफ आठवीं बटालियन में पदस्थ प्रधान आरक्षक और आरक्षक की संदिग्ध मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

छिंदवाड़ा, । शहर के एसएएफ आठवीं बटालियन, विशेष सशस्त्र बल में पदस्थ

प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक की रहस्यमय मौत हो गई। बताया गया है कि दोनों

पुलिसकर्मियों ने शनिवार की रात साथ में बैठकर शराब पी थी। इसके बाद दोनों

को खून की उल्टियां होने पर परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो

गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच

शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, प्रधान

आरक्षक धनीराम उइके (55) और आरक्षक प्रेम लाल ककोडिया (50 ) ने शनिवार की

रात में आठवीं बटालियन के क्वार्टर में बैठकर बीयर पी थी। जिसके बाद अचानक

दोनों को खून की उल्टियां होने लगी। तत्काल उन्हें निजी अस्पताल लाया गया,

जहां प्रधान आरक्षक धनीराम उइके की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं आरक्षक

प्रेम लाल ककोडिया ने रविवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस का

कहना है कि बीयर की केन एवं गिलास से सल्फाज की बदबू आ रही है, जिससे मामला

संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस इस मामले की इस पहलू से जांच कर रही है

कि या तो दोनों ने सल्फाज मिलाकर आत्महत्या की है या किसी ने बीयर में

सल्फाज मिलाया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच

की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें