मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

बीएपी नेता के भाई की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या का लगाया आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बीएपी नेता के भाई की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या का लगाया आरोप

बांसवाड़ा। जिले में भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के नेता अशोक निनामा के भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस प्रेम-प्रसंग के एंगल से जांच कर रही है।पुलिस के अनुसार मृतक अनिल (28) खमेरा थाना क्षेत्र के कलिमगरा इलाके में सोमवार देर रात गंभीर हालत में घायल मिले थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक अनिल अपने घर बांसलिखेड़ा से करीब 6 किलोमीटर दूर झाड़ियों में घायल अवस्था में पड़े मिले। परिजनों का आरोप है कि रात करीब 2 बजे गांव के सरपंच प्रकाश का फोन आया, जिसने अनिल की लोकेशन बताई। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो झाड़ियों से अनिल की चीखने की आवाज सुनाई दी।परिजनों के अनुसार अनिल ने बताया कि उसे देर रात करीब साढ़े 12 बजे से घसीट-घसीट कर बेरहमी से पीटा गया। गंभीर हालत में उसे पहले स्थानीय अस्पताल और फिर बांसवाड़ा रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।मृतक के भाई अशोक निनामा ने आरोप लगाया कि यह हत्या का मामला है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। घटना की जानकारी देते समय वे भावुक हो गए। उल्लेखनीय है कि अशोक निनामा पूर्व में घाटोल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुके हैं।घाटोल के पुलिस उप अधीक्षक महेंद्र मेघवंशी के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। घटना के बाद पुलिस ने घायल अवस्था में ही अनिल के बयान भी दर्ज किए थे। एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि मामले में 3-4 लोगों के शामिल होने की आशंका है। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और कॉल डिटेल्स के आधार पर भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें