इंडी गठबंधन में अभी भी पांच सीटों पर है सस्पेंस बरकरार

इंडी गठबंधन में अभी भी पांच सीटों पर है सस्पेंस बरकरार
रांची: लोकसभा चुनाव की घोषणा हुए एक माह होने को हैं, लेकिन अभी तक इंडी गठबंधन की ओर से पांच सीटों पर प्रत्याशी को लेकर सस्पेंस बरकरार है।
इधर एनडीए के सभी प्रत्याशी जीत के लिए क्षेत्र में पसीना बहा रहे हैं। महागठबंधन में कांग्रेस को सात, झामुमो को पांच, भाकपा माले को एक और राजद को एक सीट मिली है। झामुमो ने गिरिडीह (मथुरा महतो), दुमका (नलिन सोरेन), राजमहल (विजय हांसदा और सिंहभूम (जोबा मांझी) के नाम की घोषणा कर दी है। जमशेदपुर में प्रत्याशी उतारना बाकी है। वहीं सात सीटों पर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस अभी तक लोहरदगा (सुखदेव भगत), हजारीबाग से जेपी पटेल और खूंटी में कालीचरण मुंडा के नाम की घोषणा कर पाई है। कांग्रेस को धनबाद, गोड्डा, चतरा और रांची में नामों का खुलासा करना बाकी है। रांची में कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय का नाम सबसे आगे चल रहा है। रामटहल चौधरी को प्रत्याशी बनाए जाने पर संशय है। राजद ने पलामू में ममता भुईंया को तो भाकपा माले ने कोडरमा में विनोद कुमार सिंह को मैदान में उतार दिया है। इधर पांच सीटों में से झामुमो ने तीन यानी दुमका, सिंहभूम और गिरिडीह में सीटिंग विधायकों को टिकट दिया है। वहीं राजमहल में सीटिंग एमपी विजय हांसदा को तीसरी बार टिकट दिया है। वही जमशेदपुर में प्रत्याशी का नाम घोषित अभी तक नहीं किया है। दूसरी तरफ देखा जाय तो कांग्रेस को रांची, धनबाद, चतरा और गोड्डा में प्रत्याशी के नाम की घोषणा में सस्पेंस बरकरार रखा है





