मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:33 · नई दिल्ली संस्करण

2.1 किलोग्राम संदिग्ध अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
2.1 किलोग्राम संदिग्ध अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

भागलपुर। भारतीय रेल के माध्यम से मादक पदार्थों की अवैध तस्करी संबंधी विशेष सूचना के आधार पर आरपीएफ सीआईबी मालदा एवं सीडीपीएस मालदा की संयुक्त टीम द्वारा गाड़ी संख्या 15658 डाउन ब्रह्मपुत्र मेल के संबंध में बड़हरवा रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच एवं निगरानी अभियान चलाया गया।

ट्रेन के कोच संख्या बी-5 में यात्रियों की जांच के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित कर रोका गया। गहन जांच के दौरान एक व्यक्ति के पास से दो पैकेटों में छिपाकर रखी गई लगभग 2.1 किलोग्राम संदिग्ध अफीम बरामद की गई। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित अवैध बाजार कीमत लगभग 10,50,000 रुपया आंकी गई है। उक्त आशय की जानकारी गुरुवार को मालदा डीविजन के पीआरओ ने दी।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को बरामद मादक पदार्थ के साथ आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपीएस बड़हरवा को सुपुर्द कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि रेल मार्ग के माध्यम से मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान ऑपरेशन नारकोस चलाया जा रहा है।

इस विशेष अभियान एवं सघन निगरानी के तहत, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) मालदा मंडल ने मनीष कुमार गुप्ता मंडल रेल प्रबंधक मालदा के मार्गदर्शन तथा आशिम कुमार कुल्लू मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ मालदा के पर्यवेक्षण में बरहरवा रेलवे स्टेशन पर एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें