मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

आरजी कर अस्पताल में बम की दहशत, डॉक्टरों के धरना स्थल के पास मिला संदिग्ध बैग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आरजी कर अस्पताल में बम की दहशत, डॉक्टरों के धरना स्थल के पास मिला संदिग्ध बैग

कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में गुरुवार सुबह एक संदिग्ध बैग मिलने से दहशत फैल गई। यह बैग अस्पताल परिसर में धरना दे रहे जूनियर डॉक्टरों के मंच के पास पाया गया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बम स्क्वॉड को तत्काल सूचना दी गई।गुरुवार सुबह जब आरजी कर अस्पताल में जूनियर डॉक्टर रोज़ की तरह धरना स्थल पर बैठे थे, तभी अचानक उन्होंने मंच के पास एक बड़ा बैग पड़ा देखा। बार-बार पूछने के बावजूद उस बैग के मालिक का पता नहीं चल पाया। इसके बाद यह अफवाह फैल गई कि बैग में बम हो सकता है, जिससे वहां मौजूद लोग डर के मारे धरना स्थल से हट गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तुरंत बम स्क्वॉड को बुलाया गया।उल्लेखनीय है कि आरजी कर अस्पताल पिछले एक महीने से ज्यादा समय से एक महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के मामले के कारण चर्चा में है। नौ अगस्त को अस्पताल के सेमिनार हॉल में उस महिला डॉक्टर का रक्तरंजित शव पाया गया था। इस जघन्य अपराध के आरोप में उसी रात एक सिविक वॉलंटियर संजय रॉय को गिरफ्तार किया गया था। बाद में यह मामला कोलकाता हाई कोर्ट के आदेश पर सीबीआई को सौंप दिया गया। इस घटना के खिलाफ न्याय की मांग करते हुए पूरे राज्य में लोग सड़कों पर उतरे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें