मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:02 · नई दिल्ली संस्करण

सुशील मोदी ने लालू से किये सवाल-किस कानून में लिखा है जहां बच्चे हैं वहां पुलिस नहीं जाएगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

सुशील मोदी ने लालू से किये सवाल-किस कानून में लिखा है जहां बच्चे हैं वहां पुलिस नहीं जाएगी

पटना, 11 मार्च । राजद सुप्रीमो लालू यादव ने अपने बहू और बेटियों के घर पर बीते कल यानि शुक्रवार को हुई ईडी की रेड को लेकर सोशल मीडिया पर जो कुछ भी लिखा, उसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने तंज कसा है।

सुशील मोदी ने शनिवार को लालू यादव से सवालिया लहजे में कहा है कि किस कानून में लिखा है कि जिस घर में बच्चे होंगे, वहीं पुलिस रेड नहीं करेगी। घर में गर्भवती महिला है, इसका मतलब यह नहीं है कि उसके पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं हो सकती है। भारत के किसी कानून में ऐसा नहीं लिखा है।

सुशील मोदी ने कहा कि यदि इस दौरान उन्हें लगता है कि ईडी ने गलत काम किया तो बिहार में सरकार उनकी है। एक कानून बना दें कि जिस घर में बच्चें हों या गर्भवती महिला हो, वहां पुलिस छापेमारी के लिए नहीं जाएगी। उस घर से किसी को गिरफ्तार नहीं करेगी।

सांसद सुशील मोदी ने कहा कि मैंने कहीं नहीं पढ़ा कि ईडी ने तेजस्वी यादव की गर्भवती पत्नी से पूछताछ की है। इसलिए इस तरह के इमोशनल कार्ड खेलने का कोई मतलब नहीं है। उनकी करनी के कारण ही हमारी पार्टी ने उन्हें 2010 में 24 सीटों पर पहुंचा दिया था। लोकसभा में एक सीट नहीं जीत सके।

उल्लेखनीय है कि जब दिल्ली में तेजस्वी और लालू के बेटियों के घर में ईडी की छापेमारी चल रही थी तो लालू यादव ने टवीट करते हुए लिखा था-हमने आपातकाल का काला दौर भी देखा है। हमने वह लड़ाई भी लड़ी थी। आधारहीन प्रतिशोधात्मक मामलों में आज मेरी बेटियों, नन्हें-मुन्ने नातियों और गर्भवती पुत्रवधु को भाजपाई ईडी ने 15 घंटों से बैठा रखा है। संघ और भाजपा के विरुद्ध मेरी वैचारिक लड़ाई रही है और रहेगी। इनके समक्ष मैंने कभी भी घुटने नहीं टेके हैं और मेरे परिवार एवं पार्टी का कोई भी व्यक्ति संघ और भाजपा की राजनीति के समक्ष नतमस्तक नहीं होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें