सारंडा जंगल में सक्रिय 12 नक्सलियों ने एक साथ पुलिस के समक्ष किया सरेंडर

सारंडा जंगल में सक्रिय 12 नक्सलियों ने एक साथ पुलिस के समक्ष किया सरेंडर
रांची: झारखंड के कोल्हान और चाईबासा के सारंडा जंगल में सक्रिय 12 नक्सलियों ने एक साथ पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है। यह झारखंड पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। सभी हार्डकोर नक्सली मिसिर बेसरा दस्ते के सक्रिय सदस्य बताए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चाईबासा पुलिस से सभी 12 नक्सलियों ने संपर्क किया था कि वे जंगल की दुनिया छोड़कर मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं। पुलिस पर भरोसा कर सभी 12 लोग जंगल से बाहर आकर हथियार डाल दिये। झारखंड में सारंडा और कोल्हान ऐसे इलाके हैं, जहां भाकपा माओवादियों की सक्रियता दिखाई पड़ रही थी परंतु कुछ 12 नक्सली कैडरों के सरेंडर से नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है।





