मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

मंडल कारा में डीएम और एसएसपी के नेतृत्व में हुई औचक छापेमारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मंडल कारा में डीएम और एसएसपी के नेतृत्व में हुई औचक छापेमारी

सारण। जिला प्रशासन ने जेल के भीतर सुरक्षा व्यवस्था को परखने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बड़ी कार्रवाई की। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के नेतृत्व में मंडल कारा में औचक छापेमारी अभियान चलाया गया।इस अचानक हुई कार्रवाई से जेल प्रशासन और बंदियों के बीच हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह छापेमारी अभियान प्रातः लगभग 03:00 बजे शुरू हुआ और करीब 3 घंटे तक निरंतर चला। इस दौरान टीम ने कारागार के पुरुष कैदी वार्ड, महिला वार्ड, अस्पताल वार्ड, जेल परिसर के अन्य संवेदनशील हिस्से की सघन तलाशी कि गई। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान जेल के भीतर से कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है।छापेमारी के साथ-साथ जिलाधिकारी ने कारागार की साफ-सफाई, कैदियों को मिलने वाली सुविधाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का भी सूक्ष्म अवलोकन किया। इस अभियान में डीएम और एसएसपी के साथ अनुमंडल पदाधिकारी, एसडीपीओ सदर-01, लाइन डीएसपी और विभिन्न थानों के थाना प्रभारियों सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी और एसएसपी ने जेल प्रशासन को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जेल के भीतर अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में भी इसी तरह के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे ताकि जेल की शुचिता बनी रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें