मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

देर रात मेडिकल रैन बसेरा का औचक निरीक्षण, निराश्रित और मरीजों के बीच पहुंचे निगमायुक्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
देर रात मेडिकल रैन बसेरा का औचक निरीक्षण, निराश्रित और मरीजों के बीच पहुंचे निगमायुक्त

जबलपुर। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने बुधवार देर रात मेडिकल कॉलेज स्थित रैन बसेरा का औचक निरीक्षण कर निराश्रितों और मरीजों के परिजनों के हाल चाल जाने। अचानक रैन बसेरा पहुँचकर निगमायुक्त ने वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आश्रय ले रहे लोगों से उनका हाल-चाल पूछा।निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त अहिरवार ने पाया कि रैन बसेरा में मूलभूत सुविधाएँ संतोषजनक हैं। बिस्तर, हीटर ,पेयजल, प्रकाश और साफ-सफाई की व्यवस्थाएँ दुरुस्त मिलीं। उन्होंने रैन बसेरा में रुके लोगों से व्यक्तिगत रूप से बात की और उनकी जरूरतों को समझा। निगम की इस पहल में निराश्रितों और दूरदराज से आए मरीजों के परिजनों के लिए आश्रय और सम्मान सुनिश्चित करने की संवेदनशीलता स्पष्ट दिखाई दी।निगमायुक्त द्वारा सुविधाओं के स्तर पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए, इन्हें और बेहतर बनाने के लिए तत्काल कुछ महत्वपूर्ण निर्देश दिए। बीमारियों से बचाव और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के लिए सभी खिड़कियों और दरवाजों पर मच्छर जाली लगाने को कहा गया।रैन बसेरा को और अधिक आकर्षक और आरामदायक बनाने के लिए पेंटिंग कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने आवश्यकतानुसार अन्य आवश्यक सुविधाओं को भी तुरंत बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया, ताकि यहाँ ठहरने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें