मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

नीट पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला 24 लाख छात्रों के हित में : प्रदेश भाजपा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नीट पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला 24 लाख छात्रों के हित में : प्रदेश भाजपा

देहरादून,। भारतीय जनता पार्टी ने नीट यूजी परीक्षा के संबंध में

सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत करते हुए इसे 24 लाख छात्रों के हित में

बताया।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा

कि नीट यूजी की परीक्षा को लेकर उठे विवाद पर केंद्र सरकार गंभीरता से

कार्यवाही कर रही है। सीबीआई जांच जारी है और कई लोगों की गिरफ्तारी भी की

गई है। प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र

प्रधान ने इस संबंध में सरकार की ओर से अब तक हुई सभी कार्रवाई का ब्यौरा

रखकर सदन को संतुष्ट भी किया है। इसमें स्पष्ट किया है कि परीक्षा को रद्द

करना ईमानदारी से परीक्षा देने वाले 24 लाख

छात्रों के साथ अन्याय होगा।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की गंभीरता एवं दूरगामी प्रभावों के मद्देनजर

भाजपा शुरुआत से ही छात्रों की भावनाओं के साथ रही है। अब तक हुई जांच के

आधार पर न्यायालय ने माना है कि परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर पर्याप्त तथ्य

नहीं है और जो कुछ जानकारियां सामने आई हैं, उस पर सीबीआई जांच कर रही है।

लिहाजा परीक्षा पुनः कराना उचित नहीं है। उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं

से कल शुरू होने वाली नीट काउंसिलिंग में प्रतिभाग करने का आग्रह किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें