मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी बनी चर्चा का विषय, कांग्रेस ने बताया अपनी याचिका की जीत , पर विशेषज्ञों ने बताया चुनाव आयोग की नीतियों की वैधता पर मुहर

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी बनी चर्चा का विषय, कांग्रेस ने बताया अपनी याचिका की जीत , पर विशेषज्ञों ने बताया चुनाव आयोग  की नीतियों की वैधता पर मुहर

बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी बनी चर्चा का विषय, कांग्रेस ने बताया अपनी याचिका की जीत , पर विशेषज्ञों ने बताया चुनाव आयोग की नीतियों की वैधता पर मुहर

नई दिल्ली, 12 जुलाई — बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर चल रही बहस के बीच सुप्रीम कोर्ट के हालिया अंतरिम आदेश को लेकर देश की राजनीति में नई हलचल देखने को मिल रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अधिवक्ता डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी ने इसे जहां इंडिया गठबंधन की "विचारों की जीत" करार दिया, वहीं जानकारों और संवैधानिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह आदेश चुनाव आयोग की उस नीति की वैधानिक पुष्टि है, जिसके तहत चुनावी पारदर्शिता और नागरिकता की सत्यता सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है।

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि आधार, वोटर आईडी और राशन कार्ड जैसे दस्तावेज विचारणीय हैं — यह कांग्रेस के लिए एक सीमित राहत है, क्योंकि मामला अभी न्यायिक विचाराधीन है। लेकिन NDA समर्थकों के लिए यह एक बड़ी वैचारिक जीत मानी जा रही है क्योंकि कोर्ट ने यह नहीं कहा कि सरकार की प्रक्रिया अवैध है। इसके विपरीत, यह संकेत जरूर दिया कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने वाली दलीलें भी उतनी ही महत्वपूर्ण हैं।

मुख्य याचिकाकर्ता डॉ. सिंघवी ने प्रेस वार्ता में इस प्रक्रिया की जटिलताओं की ओर ध्यान दिलाया और कहा कि 2003 के बाद जुड़े मतदाताओं से जन्म प्रमाणपत्र की मांग अव्यवहारिक है। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी मतदाता पर डालना न्यायोचित नहीं है। हालांकि, यह भी स्वीकार किया कि कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने और दस्तावेजों को स्वीकार करने की संभावनाएं खुली रखी हैं जो बताता है कि सरकार की मंशा को भी कोर्ट ने एकतरफा नकारा नहीं।

NDA नेताओं का कहना है कि यह प्रक्रिया देश में लोकतंत्र को मजबूत करने और चुनावी व्यवस्था को “फ्री और फेयर” बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। पिछले कुछ वर्षों में नागरिकता और मतदाता सत्यापन को लेकर उठे सवालों को ध्यान में रखते हुए इस प्रक्रिया को पारदर्शी और वैज्ञानिक बनाने का प्रयास किया गया है। सुप्रीम कोर्ट का यह रुख इस बात को दर्शाता है कि सरकार का फोकस अवैध मतदाता प्रविष्टियों को हटाकर वास्तविक नागरिकों को सशक्त बनाना है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस का कोर्ट जाना एक लोकतांत्रिक अधिकार है और यह दिखाता है कि विपक्ष भी संस्थागत समाधान चाह रहा है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रक्रिया पर रोक न लगाना और जन्म प्रमाणपत्र जैसी वैध मांगों को खारिज न करना यह दर्शाता है कि केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की कार्यवाही मनमानी नहीं, बल्कि संविधान के दायरे में है।

इस पूरे घटनाक्रम से यह स्पष्ट होता है कि जहां कांग्रेस इस मुद्दे को अपनी वैचारिक लड़ाई के रूप में देख रही है, वहीं NDA इसे अपने "सुशासन और सत्यापन" मॉडल की वैधता के रूप में प्रस्तुत कर रही है। लोकतंत्र में पारदर्शिता दोनों ही पक्षों के लिए जरूरी है, परंतु इस प्रक्रिया का नेतृत्व और संस्थागत समर्थन NDA को मिला है, जो उसे नीतिगत और जनविश्वास की दृष्टि से एक बड़ी बढ़त दिला सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें