मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

दुष्कर्म के आरोपित दिल्ली सरकार के अधिकारी प्रेमोदय की पत्नी की जमानत याचिका खारिज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दुष्कर्म के आरोपित दिल्ली सरकार के अधिकारी प्रेमोदय की पत्नी की जमानत याचिका खारिज

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने अपने दोस्त की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित दिल्ली सरकार के अधिकारी प्रेमोदय खाखा की पत्नी की जमानत याचिका खारिज कर दिया है। जस्टिस बीवी नागरत्ना की अध्यक्षता वाली बेंच ने जमानत खारिज करने का आदेश दिया।सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को एक साल के बाद ट्रायल कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल करने की छूट दे दी। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील सुभाशीष सोरेन ने कहा कि याचिकाकर्ता अगस्त 2023 से न्यायिक हिरासत में है और ट्रायल कोर्ट ने आरोप तय कर दिए हैं। इसके पहले 6 सितंबर 2024 को प्रेमोदय खाखा की पत्नी की जमानत याचिका खारिज कर दिया था। हाई कोर्ट ने कहा था कि आरोपित ने दो परिवारों के भरोसे को तोड़ा है। इसके अलावा अगर आरोपित को रिहा किया गया तो गवाहों के प्रभावित करने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।दिल्ली पुलिस के मुताबिक खाखा के पर आरोप है कि नाबालिग लड़की के साथ नवंबर 2020 और जनवरी 2021 के बीच कथित तौर पर कई बार बलात्कार किया और उसे गर्भवती भी कर चुका है। इस मामले मे खाखा को पुलिस ने 21 अगस्त 2023 को गिरफ्तार कर लिया था और वह न्यायिक हिरासत में है। खाखा की पत्नी सीमा रानी पर लड़की का गर्भपात कराने के लिए उसे दवा देने का आरोप है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक पीड़िता के पिता की 1 अक्टूबर 2020 में मौत हो गई थी जिसके बाद खाखा ने उसे अपने घर उसकी देखभाल के लिए बुला लिया था। पीड़िता खाखा को मामा कहकर बुलाती थी। खाखा की पत्नी ने पीड़िता को गर्भ हटाने वाली गोली खिलाई थी।दिल्ली पुलिस ने दोनों के खिलाफ पॉक्सो के विभिन्न प्रावधानों के अलावा भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2) (एफ), 509, 506, 323, 313, और 120बी के तहत एफआईआर दर्ज किया है। खाखा दिल्ली सरकार के महिला और बाल विकास विभाग में डिप्टी डायरेक्टर था। मामला सामने आने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें