मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:04 · नई दिल्ली संस्करण

ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र काे जारी किया नाेटिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र काे जारी किया नाेटिस

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सट्टा लगाने वाली ऑनलाइन और ऑफलाइन ऐप को रेगुलेट करने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने नोटिस जारी करने का आदेश दिया।याचिका केए पॉल ने दायर की है। याचिका में कहा गया है कि सट्टा और जुए की लत की वजह से कई बच्चों ने खुदकुशी कर ली। याचिका में कहा गया है कि ऑनलाइन इंफ्लूएंसर्स, कलाकार और क्रिकेटर आनलाइन ऐप का प्रमोशन कर रहे हैं। उनके प्रमोशन की वजह से बच्चे सट्टा की ओर आकर्षित हो जा रहे हैं। पिछले दो वर्षों में सट्टा और जुए के ऐप की वजह से हजारों बच्चों ने अपनी जान दे दी है। पिछले दो वर्षों में तेलेंगाना में 1023 लोगों ने खुदकुशी की। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि इंफ्ल्यूएंसर्स लोगों को सट्टा और जुए के ऐप से जुड़ने के लिए विज्ञापन और प्रमोशन कर रहे हैं। इसे लेकर तेलंगाना में एक एफआईआर भी दर्ज की गई है।सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि समाज में भटकाव आ गया है और केवल कानून बनाने से कुछ नहीं होगा, क्योंकि लोग खुद सट्टा और जुए से जुड़े हैं। कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि सिद्धांत रुप से हम आपके साथ जुड़े हैं, लेकिन केवल कानून सब कुछ नहीं कर सकता है। तब याचिकाकर्ता ने कहा कि कुछ पूर्व क्रिकेटर भी इसे प्रमोट कर रहे हैं। इस पर कोर्ट ने कहा कि केंद्र से पूछते हैं कि वो इस मसले पर क्या कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें