मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:50 · नई दिल्ली संस्करण

लीना पॉलोस की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को नोटिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लीना पॉलोस की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को नोटिस

नई दिल्ली। 200 करोड़ रुपये की कथित ठगी और मकोका से जुड़े हाई प्रोफाइल मामले में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना मारिया पॉलोज को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है।

अदालत ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है और 27 जुलाई तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख भी 27 जुलाई तय कर दी है।

इससे पहले इस केस में दिल्ली हाईकोर्ट ने मकोका से जुड़े मामले में लीना पॉलोस को जमानत देने से साफ इनकार कर दिया था। हाईकोर्ट ने माना था कि मामला गंभीर प्रकृति का है और इसमें संगठित अपराध की आशंका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

हालांकि, उसी समय मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें राहत मिल गई थी और उन्हें जमानत देने का आदेश जारी किया गया था।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लीना पॉलोज की तरफ से हाईकोर्ट में यह दलील दी गई थी कि इस अपराध में अधिकतम सजा सात साल तक हो सकती है और वह अब तक लगभग साढ़े चार साल जेल में बिता चुकी हैं।

हालांकि, अदालत ने मकोका मामले को बेहद गंभीर मानते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया था लेकिन दूसरी तरफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें जमानत दे दी गई थी।

इस मामले की शुरुआत साल 2021 में हुई थी, जब आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने लीना पॉलोस को गिरफ्तार किया था। उन पर आरोप है कि वह एक बड़े ठगी नेटवर्क का हिस्सा थीं, जिसमें करीब 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की गई थी। बाद में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में गिरफ्तार किया।

लीना पॉलोस पर आरोप है कि उन्होंने इस पूरे नेटवर्क में फर्जी लेनदेन और पैसों के गबन में अहम भूमिका निभाई। वहीं, जांच में यह भी सामने आया कि ठगी से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल लग्जरी सामान, ब्रांडेड आइटम, और प्रभावशाली लोगों को प्रभावित करने के लिए किया गया जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का नाम भी शामिल है।

बता दें कि मामले में ईडी ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट में जैकलीन फर्नांडिस को भी आरोपी बनाया था। ईडी का दावा है कि सुकेश चंद्रशेखर ने इसी वसूली की रकम का एक बड़ा हिस्सा जैकलीन फर्नांडिस और उनके परिवार पर खर्च किया था। सुकेश ने उन्हें करोड़ों रुपये के गिफ्ट दिए थे। इन गिफ्ट्स में लग्जरी गाड़ियां, महंगे ब्रांडेड बैग, कपड़े, ज्वेलरी और कई पालतू जानवर शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें